फिटनेस का असली गणित - क्यों सिर्फ जिम जाने से वजन कम नहीं होता?
नमस्ते दोस्तों, मैं आपका वेलनेस कोच और दोस्त, राहुल सिंह।
अक्सर जब लोग अपनी फिटनेस यात्रा शुरू करते हैं, तो उनका पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि वो कौन सा जिम जॉइन करें या दिन में कितने घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ें। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि महीनों पसीना बहाने के बाद भी वो 'जिद्दी पेट की चर्बी' कम क्यों नहीं होती?
आज मैं आपको फिटनेस के उस गणित के बारे में बताऊंगा जिसे अगर आपने समझ लिया, तो फिट होना आपके लिए कोई मुश्किल काम नहीं रह जाएगा।
80/20 का नियम : फिटनेस का असली गणित
मेरे पास आने वाले बहुत से लोग कहते हैं, "राहुल भाई, मैं तो रोज़ जिम जाता हूँ, फिर भी रिज़ल्ट नहीं मिल रहा।" मैं उन्हें बस एक ही बात समझाता हूँ— फिटनेस मशीन पर नहीं, आपकी थाली में बनती है।
इसे 80/20 का नियम कहते हैं:
- 80% पोषण (Nutrition) : आपके शरीर का इंधन। आप क्या खाते हैं, यह तय करता है कि आप अंदर से कैसे हैं।
- 20% वर्कआउट (Exercise) : आपके शरीर की ट्यूनिंग। यह आपको शेप देता है और ताकत बढ़ाता है।
सिर्फ जिम जाने से काम इसलिए नहीं चलता क्योंकि एक घंटे की कड़ी मेहनत से आप जितनी कैलोरी जलाते हैं, वो सिर्फ एक गलत नाश्ता या कोल्ड ड्रिंक वापस ले आती है।
"जिम आपके शरीर का ढांचा खड़ा करता है, लेकिन सही पोषण उस ढांचे में जान फूँकता है। बिना सही डाइट के वर्कआउट करना ऐसा है जैसे बिना पेट्रोल के कार को धक्का मारना।" — राहुल सिंह
क्या आप सो रहे हैं? वरना वजन कम होना भूल जाइए!
अब बात करते हैं उस 'साइलेंट विलेन' की जिसे हम सबसे ज्यादा नज़रअंदाज़ करते हैं— नींद (Sleep)।
क्या आप जानते हैं कि कम सोने से आपका वजन बढ़ सकता है? जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते (कम से कम 7-8 घंटे), तो हमारे शरीर में 'कोर्टिसोल' (Cortisol) नाम का एक स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है। यह हार्मोन बड़ा चालाक है, यह आपके दिमाग को संदेश भेजता है कि शरीर खतरे में है, और शरीर ऊर्जा बचाने के चक्कर में पेट के आसपास चर्बी (Belly Fat) जमा करने लगता है।
जब आप थकते हैं, तो आपको मीठा और जंक फूड खाने की ज्यादा इच्छा होती है। यानी, अधूरी नींद = ज्यादा भूख + ज्यादा स्ट्रेस + ज्यादा चर्बी।
"गहरी नींद सिर्फ सपनों के लिए नहीं, बल्कि आपके शरीर की मरम्मत के लिए भी ज़रूरी है। जागते हुए वजन कम करना चाहते हैं, तो रात को वक्त पर सोना सीखिए।" — राहुल सिंह
राहुल की कुछ 'पर्सनल टिप्स' आपके लिए :
- थाली को रंगीन बनायें : अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर (सब्जियां/सलाद) बढ़ाएं।
- जिम को 'बोनस' समझें : एक्सरसाइज ज़रूर करें, लेकिन यह सोचकर नहीं कि इसके बाद आप कुछ भी खा सकते हैं।
- डिजिटल डिटॉक्स : सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल छोड़ दें, ताकि आपको गहरी नींद आ सके और कोर्टिसोल लेवल कम रहे।
मेरे प्यारे दोस्तों, सेहत कोई मंजिल नहीं, बल्कि हर दिन किया जाने वाला एक छोटा सा चुनाव है।
क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी वर्तमान जीवनशैली और नींद की आदतों के हिसाब से आपका 'वेलनेस स्कोर' क्या है?
अगर आप अपनी सेहत को लेकर गंभीर हैं, तो आप अपनी फ्री डाइट और लाइफस्टाइल एनालिसिस के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मिलकर काम करेंगे, तो नतीजे ज़रूर मिलेंगे!

0 Comments