वजन कम करना बनाम फैट कम करना - क्या आप सिर्फ पतले हो रहे हैं या वाकई फिट? : राहुल सिंह
नमस्ते दोस्तों, मैं आपका वेलनेस कोच और दोस्त, राहुल सिंह।
आज मैं एक ऐसे विषय पर बात करना चाहता हूँ जहाँ 90% लोग गलती कर बैठते हैं। जब लोग मेरे पास आते हैं, तो उनका पहला वाक्य होता है— "राहुल भाई, बस मशीन पर मेरा वजन 10 किलो कम कर दो।"
लेकिन मैं उन्हें एक ही बात कहता हूँ — वजन कम करना (Weight Loss) आसान है, लेकिन फिट दिखना और फैट कम करना (Fat Loss) एक कला है। आज मैं आपको अपने उन अनुभवों से कुछ सिखाऊंगा जिनसे मैंने कई भारी-भरकम (Fatty) लोगों को न सिर्फ पतला किया, बल्कि उन्हें एक नई ऊर्जा से भर दिया।
अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में खाना-पीना छोड़ देते हैं। मशीन पर वजन तो कम हो जाता है, लेकिन चेहरे की चमक चली जाती है, शरीर ढीला पड़ जाता है और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसे कहते हैं 'मसल लॉस' (Muscle Loss)।
वजन (Weight) में आपकी हड्डियाँ, पानी, मांसपेशियां और फैट सब शामिल हैं। असली जीत तब है जब आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को नुकसान पहुँचाए बिना सिर्फ शरीर की जिद्दी चर्बी (Fat) बाहर निकले।
"वजन कम करना तो सिर्फ एक नंबर का खेल है, लेकिन फैट कम करना अपनी बॉडी को नया आकार देने का खेल है।" — राहुल सिंह
राहुल सिंह का सीक्रेट - सही पोषण और प्रीमियम सप्लीमेंट्स का जादू
मेरे पास जब बहुत अधिक वजन वाले लोग आते हैं, तो उनकी सबसे बड़ी चुनौती होती है 'पोषण की कमी'। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर्फ दाल-रोटी से वह सारा पोषण मिलना मुश्किल है जो शरीर को फैट बर्न करने के लिए चाहिए।
यहीं पर काम आता है मेरा अनुभव। मैंने कई लोगों की बॉडी को 'फैट से फिट' में बदला है क्योंकि मैं सिर्फ डाइट चार्ट नहीं देता, बल्कि मैं उन्हें ब्रान्डेड और हाई-रिजल्ट शोइंग सप्लीमेंट्स रिकमेंड करता हूँ।
लोग मुझसे पूछते हैं कि सप्लीमेंट क्यों? देखिए, जैसे एक खराब मशीन को रिपेयर करने के लिए अच्छे ऑयल और पार्ट्स की ज़रूरत होती है, वैसे ही सालों से जमा चर्बी को पिघलाने के लिए शरीर को कुछ 'एक्स्ट्रा' और 'शुद्ध' पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। मैं हमेशा उन्हीं वर्ल्ड-क्लास सप्लीमेंट्स का सुझाव देता हूँ जिन्होंने मेरे क्लाइंट्स को बेहतरीन और टिकाऊ (Long-lasting) परिणाम दिए हैं।
"जब आप अपनी मेहनत के साथ दुनिया के सबसे बेहतरीन पोषण को जोड़ते हैं, तो शरीर में बदलाव नहीं, चमत्कार होता है।" — राहुल सिंह
आपकी फिटनेस आपकी जिम्मेदारी है
अगर आप भी वजन कम करने की मशीन पर खड़े होकर खुश हो रहे हैं, तो रुकिए! अपनी ऊर्जा और अपनी स्किन को चेक कीजिए। अगर आप वाकई एक 'टोंड बॉडी' (Toned Body) चाहते हैं, तो आपको सही मार्गदर्शन और प्रीमियम न्यूट्रिशन की ज़रूरत है।

0 Comments